सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने सनआ के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बमबारी की है।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया है कि सनआ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और दैलमी हवाई छावनी पर सऊदी अरब के जैट विमानों ने आठ मीज़ाइल फ़ायर किए। सनआ की दैलमी हवाई छावनी पर अंतिम बार 24 मार्च को सऊदी युद्धक विमानों ने बमबारी की थी किंतु अब तक सनआ हवाई अड्डा कई बार सऊदी अरब के हमलों का निशाना बन चुका है। सनआ हवाई अड्डे पर हमले में इस हवाई अड्डे को ईंधन सप्लाई करने वाला केंद्र और एक यात्री विमान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए।
28 अप्रैल 2015 - 18:12
समाचार कोड: 687059
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने सनआ के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बमबारी की है।